अलीगढ़, सितम्बर 1 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) कुश्ती टीम के गठन हेतु चयन प्रतियोगिता मंगलवार को यूनिवर्सिटी जिम्नेजियम हॉल में कराई गई। प्रतियोगिता में एएमयू के विभिन्न कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र पहलवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ कराते हुए एएमयू जिम्नेजियम के प्रशिक्षक मज़हर उल कमर ने बताया कि विश्वविद्यालय की कुश्ती टीम के चयन में पूर्ण पारदर्शिता और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को समान अवसर देने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रतिभागी पहलवान को निर्धारित तिथियों पर कुल पांच चयन मुकाबलों में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा। अपने-अपने भार वर्ग में टीम में स्थान बनाने के लिए पहलवान को पांच मुकाबलों में से कम से कम तीन मुकाबलों में जीत दर्ज करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बता...