Aligarh News: पांच घंटे में भी नहीं मिला फॉल्ट, ठप रही बिजली आपूर्ति
अलीगढ़, सितम्बर 10 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली कटौती ने बुधवार को लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से घरेलू कामकाज के साथ कारोबार और निर्माण कार्य भी प्रभावित रहे। रावण टीला, शक्ति नगर, एकता नगर, विद्यानगर कॉलोनी और भुजपुरा-कमेला रोड सहित कई क्षेत्रों में दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्यानगर कॉलोनी और आसपास के इलाकों में दीनदयाल फीडर से जुड़ी 11 केवी लाइन में फॉल्ट आने के बाद सुबह करीब 11 बजे बिजली चली गई। कई घंटे बाद भी फॉल्ट का पता नहीं चल सका। बिजली विभाग के कर्मचारियों के अनुसार फॉल्ट तलाशने में टीम जुटी रही। फॉल्ट ठीक करने के बाद ही आपूर्ति बहाल की जा सकी। करीब पांच घंटे तक बिजली न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भुजपुरा-कमेला रोड क्षेत्र में भी सुबह से बिजली आपूर्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.