Aligarh News: पहले मोबाइल लूट की, फिर खाते से आठ हजार निकाले
अलीगढ़, सितम्बर 7 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद बन्नादेवी थाना क्षेत्र के खैर रोड पर बाइक सवार युवक एक राहगीर से मोबाइल लूटकर ले गए। फिर खाते से आठ हजार रुपए पार कर दिए। शक होने पर पीड़ित ने मोहल्ले के ही दो युवकों को नामजद कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।नगला कलार निवासी सुन्दरलाल अपने चचेरे भाई के साथ सारसौल से घर जा रहा था। रास्ते में पहंुचते ही पीछे से बाइक सवार दो लुटेरे आ गए। आरोपी युवक हाथ में लगे मोबाइल को लूटकर भाग गए। फिर खाते से दो बार में आठ हजार रुपए पार कर दिए। शक के आधार पर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अरूण और जैकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.