अलीगढ़, सितम्बर 25 -- Aligarh News: अलीगढ़। रेलवे रोड से पूर्व पार्षद नितिन अरोरा ने प्रदेश सरकार के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उनके साथ गिरीश कुमार भी मौजूद रहे। नितिन अरोरा ने परिवहन मंत्री को एक शिकायत पत्र सौंपकर उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज), अलीगढ़ के बड़े अधिकारियों के विरुद्ध ई-निविदा नियमों के उल्लंघन, भ्रष्टाचार, डग्गेमारी को बढ़ावा देने, कर्मचारियों के उत्पीड़न, स्थानांतरण नीति के उल्लंघन तथा व्यापक वित्तीय अनियमितताओं का पर्दाफाश करते हुए निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच एवं निलंबन की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...