अलीगढ़, सितम्बर 8 -- Aligarh News: अलीगढ़। संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने सोमवार को ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत नियमों के विपरीत चल रही बसों पर चालान व बंद की कार्रवाई की। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पीटीओ ज्योति मिश्रा ने टीम के साथ अलीगढ़ से टप्पल मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 8 प्राइवेट बसों के चालान किए गए। दो बसों को सीज किया गया। एआरटीओ के मुताबिक बसों पर टप्पल मार्ग तक का परमिट था। इसके बाद भी बसों में नोयडा की सवारियों को भरा जा रहा था। बसों पर नोयडा के बोर्ड तक लगा रखे थे। जिन बसों का टैक्स जमा नहीं था उन्हें सीज किया गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: अनाधिकृत यात्री वाहनों पर शिकंजा, नौ बसों का चालान यह भी पढ़ें- Auraiya News: ऑपरेशन कवच 2.0 में नौ बसों का चालान, चार ब्लैकलिस्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...