अलीगढ़, अक्टूबर 6 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देहलीगेट क्षेत्र के नगला मसानी शक्तिनगर में सोमवार दोपहर को एक परचून की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में पटाखे रखे थे, जिसके चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल की दो गाड़ियों ने बामुश्किल आग बुझाई। लेकिन, तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार घटना दोपहर दो बजे की है। शक्तिनगर में दीपक उर्फ सोनू की सोनू जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। पास में चाय की दुकान है। दोपहर में सोनू खाना खाने घर गए थे। इसके पीछे दुकान से धुआं उठने लगा। लोगों ने अचानक धुआं देखा तो अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को खबर दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन आग तेज...