Aligarh News: पत्नी के हत्यारोपी गैंगस्टर को लोधा में हादसे में घायल
अलीगढ़, जुलाई 7 -- Aligarh News: जवां (अलीगढ़), संवाददाता। जवां क्षेत्र के गांव रफीपुर सिया में पत्नी की हत्या में फरार आरोपी लोधा क्षेत्र में हुए हादसे में घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के बैग से तमंचा मिला है। अभी आरोपी का इलाज चल रहा है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। 12 दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया है। गांव रफीपुर सिया बेगमाबाद निवासी रूपवती पुत्री राजवीर सिंह की शादी करीब 18 साल पूर्व संभल जिले के बबराला क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी दिनेश कुमार पुत्र भगवान सिंह के साथ हुई थी। दंपति पर कोई बच्चा नहीं था। दिनेश कुमार आपराधिक किस्म का है, इसलिए वह अधिकांश समय जेल में ही रहता था। इससे परेशान होकर रूपवती एक वर्ष से भी अधिक समय से अपने मायके में रह रही थी। बीते रविवार शाम को दिनेश पत्नी को लेने के लिए उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.