Aligarh News: पति से मारपीट का बदला लेने के लिए मोपेड सवार को पीटा,वीडियो वायरल
अलीगढ़, जुलाई 2 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद देहलीगेट थाना क्षेत्र के नगला मसानी में गुरुवार को मोपेड सवार युवक को दंपति ने पीट दिया। राहगीरों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पति से हुई मारपीट का बदला लेने के लिए महिला ने मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।गड़िया एलमपुर निवासी लक्ष्मण गुजरात में बर्फ बेचता है। बीते दिनों उसने अपने साथी सोनू के साथ मारपीट कर दी थी। अब दोनों घर पर आए हुए हैं। गुरुवार की सुबह लक्ष्मण मोपेड से नगला मसानी की ओर जा रहा था। रास्ते में सोनू और उसकी पत्नी अनीता ने लक्ष्मण को पकड़ लिया। अब दंपति ने लक्ष्मण को पीट दिया। विरोध करने पर धमकी दे डाली। बीच सड़क पर मारपीट होते देख राहगीरों ने पूरा वाकया मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.