अलीगढ़, अक्टूबर 21 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दि बुद्धिष्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया, अलीगढ़ के तत्वावधान में सम्राट अशोक विजय दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को धम्म शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे आंबेडकर पार्क में तथागत गौतम बुद्ध, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और सम्राट अशोक के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर हुई। पूज्य भिक्खु संघ ने उपासक-उपासिकाओं को त्रिशरण व पंचशील प्रदान किया। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता दि बुद्धिष्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी जयसिंह सुमन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और पंचशील का झंडा दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। यात्रा आंबेडकर पार्क से रसलगंज, पड़ाव दुबे और आंबेडकर कॉलोनी होते हुए आदर्श बुद्ध विहार, नगला मानसिंह पहुंची। शोभायात्रा में भ...