Aligarh News: नौ वर्षीय बच्चे का शव गटर में मिला, बुधवार से था लापता
अलीगढ़, अगस्त 28 -- Aligarh News: मडराक, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में बुधवार दोपहर से लापता एक नौ वर्षीय बच्चे का शव गुरुवार तड़के गटर में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के ही मजदूर कालीचरन सिंह जाटव के सबसे छोटे बेटे राज उर्फ मंत्री (9) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राज बुधवार दोपहर करीब तीन बजे से अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार सुबह करीब तीन बजे ग्रामीणों ने बच्चे का शव गांव के ही यशपाल सिंह के गटर में पड़ा हुआ देखा, जिससे कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही मडराक थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की मौत से पीड़ित परिवार में मातम पसरा है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.