अलीगढ़, सितम्बर 26 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल फेयर का आगाज शुक्रवार को हो गया। इसके साथ ही फेयर में अलीगढ़ व हाथरस के उत्पाद भी छा गए। कचौड़ी, चमचम, रबड़ी सहित 57 स्टॉल फेयर में लगाए गए हैं। ट्रेड शो में कारोबार के साथ खान-पान को भी खास तवज्जो दी गई है। मुख्यमंत्री की ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) पहल की तर्ज पर इस बार प्रदेश के 75 जिलों के चयनित और प्रसिद्ध व्यंजनों को एक अलग फूड सेक्शन में प्रदर्शित किया गया है। जहां आने वाले लोग प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के पारंपरिक और मशहूर पकवानों का स्वाद ले सकेंगे। यहां अलीगढ़ की कचौड़ी, चमचम, हाथरस की रबड़ी, मुरादाबाद की दाल, मथुरा के पेड़े, गौतमबुद्ध नगर की पहचान बने केक और बेकरी उत्पाद भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। यह भी पढ़ें- Amroha News: ट्रेड ...