Aligarh News: नींद में पैर पर सांप ने डंसा युवक की हालत बिगड़ी
अलीगढ़, अगस्त 30 -- Aligarh News: चंडौस, संवाददाता। चंडौस में घर के अंदर सो रहे एक युवक को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना शनिवार देर रात चंडौस कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पदम के माजरा नगला गुलर में हुई। नगला गुलर निवासी सुभाष पुत्र मोतीराम शनिवार रात अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके पैर में डंक मार दिया। पैर में दर्द होने पर सुभाष की आंख खुल गई और उसने शोर मचाना शुरू किया। आवाज सुनकर परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।युवक की बिगड़ती हालत को देखकर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: रात में सोए युवक की जहरीले सर्प के काटने से मौत,मचा कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों की मदद से सुभाष को तत्काल सीएचसी चंडौस ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.