Aligarh News: निलंबित अभियंताओं की बहाली न होने पर आंदोलन की चेतावनी
अलीगढ़, जुलाई 23 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। श्याम नगर में ट्रांसफार्मर से उतरे करंट से महिला की मौत व लगातार क्षतिग्रस्त हुए ट्रांसफार्मरों के मामलों में निलंबित हुए तीन अवर अभियंताओं की बहाली की मांग हो रही है। बुधवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की बैठक में पदाधिकारियों ने तीन दिन में अभियंताओं की बहाली न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। लालडिग्गी बिजली घर स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में संगठन से इसे एकतरफा निलंबन की कार्रवाई बताया। पदाधिकारियों ने अवर अभियंता फैज तैमूरी, हृदेश कुमार व उपेंद्र सिंह के निलंबन को अन्यायपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जलभराव, स्थानांतरण व उपकेंद्रों पर ओवरलोडिंग जैसी क्षेत्रीय व ढांचागत समस्याओं का दोष केवल अवर अभियंताओं पर मढ़ना ठीक नहीं है। निष्पक्ष जांच प्रक्रिया अपनाए ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.