Aligarh News: निजी चिकित्सक से इलाज, सरकारी व्यवस्था से मुफ्त टीबी दवा
अलीगढ़, अगस्त 24 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को गति देने के लिए जिले में सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवाओं के समन्वय से नई पहल शुरू की गई है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे टीबी मरीजों को भी राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अभियान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का भी सहयोग मिल रहा है। जिले में निजी क्षेत्र से उपचार करा रहे 2099 टीबी मरीजों में से 994 मरीजों को चिह्नित किया गया है। इन मरीजों को प्रमुख निजी चिकित्सकों के माध्यम से एनटीईपी में उपलब्ध चार दवा संयोजन समेत आवश्यक टीबी दवाएं मुफ्त दी जा रही हैं। इससे मरीज निजी चिकित्सक का परामर्श और उपचार जारी रखते हुए सरकारी व्यवस्था से दवा प्राप्त कर सकेंगे। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.