Aligarh News: नाइजीरिया का प्रतिनिधिमंडल को आज आएगा टप्पल
अलीगढ़, जुलाई 7 -- Aligarh News: अलीगढ़। मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बुधवार को विकास खंड टप्पल में नाइजीरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भ्रमण के लिए आएगा। समावेशी एवं सतत अनुकूलनशील सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों विषय पर विशेष सत्र एवं क्षेत्र भ्रमण का आयोजन किया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों द्वारा विकसित सफल आजीविका मॉडलों, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा एवं रोजगार सृजन की अभिनव पहलों से प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराना है। मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 11.30 बजे से जीवन ज्योति एमसीएलएफ द्वारा प्रतिनिधिमंडल का स्वागत एवं संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वयं सहायता समूहों की उपलब्धियों एवं मिशन की कार्यप्रणाली का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.