Aligarh News: नर्सिंग स्टाफ का आज दो घंटे कार्य बहिष्कार
अलीगढ़, अक्टूबर 21 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम कर रहा। 13 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुए चरणबद्ध आंदोलन के तहत मंगलवार को भी नर्सिंग स्टाफ काली पट्टी लगाए मरीजों की देखभाल और अन्य ड्यूटी करता नजर आया। बुधवार को सुबह 8 से 10 बजे तक दो घंटे कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। मलखान सिंह जिला अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल व अन्य इकाइयों में नर्सिंग स्टाफ निर्धारित कार्यक्रम के तहत काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहा है। वार्डों और अस्पतालों के अन्य हिस्सों में कर्मचारी अपनी नियमित जिम्मेदारियां निभाते हुए विरोध दर्ज करा रहे हैं। नर्सेज संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष राधा वर्मा ने बताया कि संघ के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 से 20 अक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.