अलीगढ़, अगस्त 30 -- Aligarh News: n तिरंगे में लिपटे बेटे को देख मां-पत्नी हुईं अचेत n छोटे भाई अभिषेक ने दी मुखाग्नि

अंतिम यात्रा में गमगीन माहौल n सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार जट्टारी, संवाददाता। दिल्ली पुलिस की शारीरिक परीक्षा देने के लिए गांव सालपुर आ रहे सीआईएसएफ जवान विवेक डागर (23) की ट्रेन से गिरकर हुई मौत के बाद शुक्रवार सुबह उनका पार्थिव शव गांव पहुंचा। सुबह करीब सात बजे जैसे ही ग्रामीण हाथों में तिरंगा लेकर 'भारत माता की जय' और 'विवेक अमर रहे' के नारे लगाते हुए जवान के पार्थिव शव को लेकर गांव पहुंचे, माहौल गमगीन हो गया। ताबूत में बेटे का शव देखते ही मां रेखा और पत्नी प्रीति अचेत हो गईं। परिजनों की चीख-पुकार से पूरे गांव की आंखें नम हो गईं।

श्रद्धांजलि का अनोखा तरीका ग्रामीणों ने तिरंगे में लिपटे जवान के पार्थिव शव को...