Aligarh News: नगर में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, आरती कर श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
अलीगढ़, सितम्बर 8 -- Aligarh News: अतरौली। नगर में एकादशी के पर्व पर श्रद्धा और भक्ति के माहौल में एकादशी का डोला धूमधाम से निकाला गया। डोले के नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। लोगों ने आरती उतारकर भगवान का आशीर्वाद लिया। डोले के साथ चल रहे श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। नगर में जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही और पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। धार्मिक आयोजन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने लगातार निगरानी की। डोले के मार्ग पर पुलिसकर्मी मुस्तैदी से व्यवस्था संभालते नजर आए, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, शामिल हुए सैकड़ो श्रद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.