अलीगढ़, सितम्बर 10 -- Aligarh News: अलीगढ़। श्री कृष्णा भक्ति क्लब के तत्वाधान में शताब्दी नगर, रामबाग कॉलोनी श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। कथा के तीसरे दिन कथा व्यास डॉ. ऋषभ देव ने वराह अवतार, हिरण्य कश्यप वध, कपिल देवहुति सवाद, धुर्व चरित्र, नृसिंह अवतार, वामन अवतार और राजा बलि की कथा का वर्णन किया। बांके बिहारी की आरती गाकर कथा का विश्राम किया। कथा के आयोजनकर्ता कैलाश चंद्र गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, पूनम गुप्ता, श्याम प्रकाश गुप्ता, नेहा अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल, श्रेया अग्रवाल, माधव अग्रवाल, डॉ. राजेंद्र कुमार वार्ष्णेय, सुनील भारद्वाज, प्रमोद माहेश्वरी, समीक्षा माहेश्वरी, नरेंद्र माहेश्वरी, हिमानी गर्ग, शारदा गर्ग, निशांत गर्ग, सुभाष चंद्र उपाध्याय, बॉबी गुप्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...