अलीगढ़, अक्टूबर 10 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर श्री बालाजी दरबार, अशोक नगर का 16वां वार्षिकोत्सव शनिवार को गूलर रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा। पदाधिकारियों ने शुक्रवार को वैंक्वेट हॉल में प्रेसवार्ता का आयोजन कर जानकारी साझा की।श्री बालाजी दरबार के महंत अशोक मामाजी, भक्त रोहित अग्रवाल ने बताया कि सुबह 10 बजे दरबार की स्थापना होगी। पुनीत अग्रवाल ने बताया कि सर्वमनोकामनार्थ एवं पितृ दोष निवारण के लिए सुबह 10:30 बजे से कार्यक्रम होगा। मनीष गोयल ने बताया कि श्री बालाजी महाराज, श्री भैरों जी महाराज एवं श्री प्रेतराज सरकार को अर्जी दोपहर 2 बजे तक लगाई जाएगी। शालू अग्रवाल ने बताया कि दोपहर 2 बजे से संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। श्वेता गोयल ने बताया कि दोपहर 3 बजे स...