अलीगढ़, जुलाई 13 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता उदय प्रीमियर लीग (यूपीएल-5) के क्वालीफायर-1 में उदय नाइट निंजाज़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उदय एनआरआई धुरंधर को सात विकेट से पराजित कर सीधे फाइनल में प्रवेश कर लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए धुरंधर की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। शैंकी जीवा ने 25 रन, मनोरंजन वार्ष्णेय ने 17 रन, शौर्य नंदन ने 16 रन, पुष्पेंद्र और कपिल वार्ष्णेय ने 8-8 रन का योगदान दिया। हालांकि नाइट निंजाज़ के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर विपक्षी टीम को दबाव में रखा। प्रवीण कुमार ने तीन विकेट, विभोर और मिलन वार्ष्णेय ने दो-दो विकेट, जबकि रजत, आदित्य गुप्ता और विमल कुमार ने एक-एक विकेट लेकर धुरंधर की पारी को बड़ा होने नहीं दिया। यह भी पढ़ें- Aligarh News: जीत के बाद भी सेमीफाइनल से चूकी उदय केपीएस लक्ष...