Aligarh News: धान बेचकर लौट रहे किसान की जेब काटी, 91 हजार रुपये उड़ाए
अलीगढ़, अक्टूबर 27 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महुआखेड़ा क्षेत्र के धनीपुर मंडी गेट के सामने टेंपो में बैठे किसान की जेब काटकर 91 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अकराबाद क्षेत्र के बालूखेड़ा निवासी मोनू कुमार के अनुसार रविवार को वह अपने पिता राजपाल सिंह के साथ धनीपुर मंडी में आढ़त पर धान बेचने गए थे। धान बिक्री के 91 हजार रुपये मिले, जिसे पिता ने अपनी शर्ट के नीचे बनियान की सामने वाली जेब में रख लिया था। खाद-बीज लेकर दोनों मंडी के सामने से टेंपो में सवार हुए। पिता बीच में बैठे और मोनू आगे बैठे थे, तभी एक व्यक्ति काली शर्ट पहने और काला बैग लिए उनके पिता के पास आकर बैठ गया। सिधौली बंबा से पहले अपोलो अस्पताल के पास व्यक्ति उतर गया। थोड़ा आगे चलकर पिता ने जेब देखी तो बनियान और पैंट कट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.