Aligarh News: धड़ल्ले से चल रहे अवैध वाहन धुलाई केंद्र
अलीगढ़, जुलाई 30 -- Aligarh News: छर्रा, संवाददाता। कस्बा छर्रा में इन दिनों जल संरक्षण के सरकारी दावों को ठेंगा दिखाते हुए एक दर्जन से अधिक अवैध वाहन धुलाई केंद्र (वॉशिंग सेंटर) धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के चल रहे इन केंद्रों पर प्रतिदिन मोटरसाइकिल, कार, ट्रैक्टर और ट्रकों की धुलाई की जा रही है, जिससे रोजाना हजारों लीटर कीमती पानी नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि जहां एक ओर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार जल संकट से निपटने के लिए जल संचय अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की नाक के नीचे खुलेआम भूगर्भ जल की बर्बादी की जा रही है। इन केंद्रों पर महज Rs.50 से लेकर कुछ रुपयों के बदले वाहनों की धुलाई कर ग्राहकों से मोटी रकम वसूली ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.