अलीगढ़, अगस्त 3 -- Aligarh News: n खेड़ा खुशखबर में शिव मंदिर से 2500 रुपये पार n बुलाकगढ़ी के शनिदेव मंदिर से तीन घंटे चोरी लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में शनिवार रात बेखौफ चोरों ने दो मंदिरों को निशाना बना लिया। खेड़ा खुशखबर स्थित शिव मंदिर से चोर दो पीतल के घंटे और दानपात्र तोड़कर करीब 2500 रुपये की नकदी ले गए। वहीं बुलाकगढ़ी गांव के बाहर स्थित शनिदेव मंदिर से तीन पीतल के घंटे चोरी कर लिए। एक ही रात में दो मंदिरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों स्थानों का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

गांव खेड़ा खुशखबर में चोरी की घटना गांव खेड़ा खुशखबर में गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर में शनिवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मंदिर परिसर में टंगे दो पीतल के घंटे चोरी करने के साथ ही दानपात्र तोड़...