अलीगढ़, जुलाई 10 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। जिले में लगातार दो दिनों तक हुई बारिश ने पिछले वर्ष की वर्षा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 48 घंटों में जिले में कुल 262 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो पिछले साल इसी अवधि में हुई बारिश से अधिक है। लगातार हुई तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश के आंकड़ों के अनुसार कोल तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। यहां लगातार तेज बारिश होने से कई सड़कों पर पानी भर गया और आवागमन प्रभावित रहा। शहरी क्षेत्र में जमकर बदरा बरसे। वहीं देहात क्षेत्र में अतरौली सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र रहा, जहां बारिश ने किसानों के साथ-साथ आम नागरिकों की भी मुश्किलें बढ़ा दीं। नगर निगम और संबंधित विभागों की टीमें जलभराव वाले क्षेत्रों से पा...