अलीगढ़, जुलाई 2 -- Aligarh News: अलीगढ़। बिजली विभाग की टीम ने गुरुवार को विद्युत उपकेंद्र शांति निकेतन से संबद्ध महमूद नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 37 भवनों का निरीक्षण किया गया। दो घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। अधिशासी अभियंता विश्वेंद्र चौहान के अनुसार शकील के घर 3.263 किलोवाट व समीर के घर पर 3.272 किलोवाट भार पकड़ा गया। दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: बिजली चोरी में दो पर प्राथमिकी, लाखों रुपए जुर्माना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...