Aligarh News: दोस्त बनकर 53 लाख की ठगी, मां के गहने तक गिरवी रखवा दिए
अलीगढ़, सितम्बर 25 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद सासनीगेट थाना क्षेत्र में दोस्त बनकर शातिर ने युवक से लाखों रुपए की रकम हड़प ली। पीड़ित ने मां के गहने तक गिरवी रखकर रुपए दिए थे। अब रुपए मांगने पर आरोपी गाली गलौज कर धमकी दे रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।पला साहिबाबाद निवासी रविकांत गौतम ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि 2023 में बहन की शादी में एक युवक से फोटोग्राफी कराई थी। इसी बीच उससे मुलाकात हो गई। शातिर ने उससे घनिष्टता बढ़ा ली। रुपए का लेनदेन भी करने लगा। आरोपी ने अपनी घरेलू परिस्थितियों का हवाला देते हुए रुपयों की जरूरत बताई और रकम ब्याज समेत लौटाने का भरोसा दिया। पीड़ित ने अपने परिचितों से व मां के जेवर गिरवी रखकर करीब 53 लाख रुपए उसे दे दिए। अब आरोपी रुपए वापस नहीं कर रहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.