Aligarh News: दूधिया हत्याकांड में प्रेमी गिरफ्तार, पत्नी और सास फरार
अलीगढ़, नवम्बर 2 -- Aligarh News: लोधा। करवा चौथ पर दूधिया श्रवण कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी पंकज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, मृतक की पत्नी अंजलि और उसकी मां बबीता अभी फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी, सास और पंकज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। लोधा क्षेत्र के गांव अटलपुर निवासी 28 वर्षीय श्रवण कुमार दूध बेचने का काम करता था। गुरुवार को करवा चौथ के दिन वह सुबह करीब सात बजे पत्नी अंजलि के साथ मोटरसाइकिल से घर से निकला था। दोपहर में श्रवण की अपने बड़े भाई प्रवीण कुमार से फोन पर बात हुई। प्रवीण के मुताबिक, फोन पर श्रवण ने पंकज, पत्नी अंजलि और सास बबीता से जान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.