अलीगढ़, अगस्त 2 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। देवाधिदेव महादेव के प्रिय मास सावन का पहला सोमवार इस बार बेहद दुर्लभ और शुभ संयोग लेकर आ रहा है। आज सोमवार को एक साथ 6 प्रमुख शुभ योगों का महासंयोग बन रहा है, जो शिव आराधना के फल को हजारों गुना बढ़ा देगा। पंचांग के अनुसार ऐसा शुभ संयोग कई वर्षों बाद बना है। यह भी पढ़ें- First Sawan Somwar Images: खूबसूरत तस्वीरों और ग्रीटिंग कार्ड से दें पहले सोमवार की बधाईइस दिन के शुभ योग ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया की सावन के पहले सोमवार पर ही सर्वार्थ सिद्धि, सुकर्मा और स्वयं शिव योग का एक साथ होना भक्तों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस दिन व्रत, रुद्राभिषेक और मंत्र जाप करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। मान्यता है कि इस योग में कि...