Aligarh News: दुर्गाबाड़ी मंदिर में श्रद्धा के साथ हुई कोजागरी लक्ष्मी पूजा
अलीगढ़, अक्टूबर 26 -- Aligarh News: अलीगढ़। दुर्गाबाड़ी सम्मिलनी के तत्वावधान में कोजागरी लक्ष्मी पूजा का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा और श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। बंगाली परंपरा में कोजागरी लक्ष्मी पूजा का विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। आश्विन मास की शरद पूर्णिमा को मनाई जाने वाली इस पूजा में धन, वैभव, ऐश्वर्य और समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी की आराधना की गई। मान्यता है कि इस रात्रि मां लक्ष्मी अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। 'कोजागरी' शब्द का अर्थ है 'कौन जाग रहा है?' इसी मान्यता के कारण श्रद्धालु इस पावन रात्रि में जागरण कर मां लक्ष्मी की उपासना करते हैं। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.