अलीगढ़, अगस्त 19 -- Aligarh News: अलीगढ़, संवाददाता। बन्नादेवी पुलिस ने दुबई से संचालित साइबर ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों के नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाता था। गाजियाबाद के शातिर ने दुबई में इसकी ट्रेनिंग ली थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। 97 बैंक खातों में अब तक करीब 15 करोड़ रुपए का लेन-देन हो चुका है। शातिरों के पास से दो लग्जरी कार,लैपटॉप,मोबाइल व अन्य कागजात बरामद हुए हैं。

पुलिस कार्रवाई पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में बुधवार को एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि गूलर रोड स्थित एक बिल्डिंग में ऑफिस खोलकर नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी की जा रही थी। सूचना पर पुलिस ने छापे मारी कर गिरोह के सरगना समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का सरगना गाजियाबाद के...