Aligarh News: दुकान से लौट रहे बालक के अपहरण का प्रयास
अलीगढ़, जुलाई 10 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद बन्नादेवी थाना क्षेत्र के खैर रोड पर गुरुवार की शाम दुकान से लौट रहे बालक के अपहरण का प्रयास हुआ। चॉकलेट दिलाने का झांसा देकर युवक लेकर जा रहा था। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
घटना का विवरण खैर बाईपास स्थित बुद्धवihar निवासी संजय कुमार की घर से दूसरी गली में इलेक्ट्रोनिक की दुकान है। रोजाना की तरह गुरुवार की शाम वह दुकान पर बैठे थे। उनका 11 वर्षीय बेटा गोविंद दुकान पर आया था। कुछ देर बाद वह घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में एक युवक मिल गया। आरोपी ने गोविंद से कहा तुम्हारे पापा का फोन आया है। मेरे साथ चलो दूसरी दुकान से अच्छी चॉकलेट दिलाता हूं। इसके बाद वह गोविंद के कंधे पर हाथ रखकर किरन पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.