अलीगढ़, जुलाई 28 -- Aligarh News: अकराबाद। थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिरौली मार्ग पर रविवार देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहे दो व्यापारी भाइयों को रोककर दबंगों ने करीब 3 लाख रुपये नकदी और दो मोबाइल लूट लिए। वारदात के दौरान साहस दिखाते हुए पीड़ितों ने आरोपियों के साथी से तमंचा छीनकर उन पर वार कर दिया, जिसके बाद बदमाश अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, अकराबाद के जिरौली हीरासिंह मोहल्ला धानोतिया निवासी किशनपाल सिंह पुत्र जयपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह अपने बड़े भाई दीपक के साथ अकराबाद-करहला रोड स्थित अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कट्टा के बल पर व्यवसायी से तीख लाख के आभूषण छिने मोटरसाइकिल ...