अलीगढ़, जुलाई 15 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद गांधीपार्क थाना क्षेत्र के मामूभांजा बाजार में मंगलवार को दुकान खाली कराने गई पुलिस के सामने दुकान मालिक और किराएदार आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गई। महिलाएं दुकान के अंदर बैठ गईं। बाद में पुलिस बिना दुकान खाली कराए ही वापस लौट गई। यह भी पढ़ें- Aligarh News: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर दुकानदार ने डीजल उड़ेला, मारपीटदुकान मालिक और किराएदार का विवाद मामूभांजा निवासी ललित कुमार दुकान के ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। नीचे बनी दुकान किराए पर दे रखी है। उनका किराएदार से दुकान खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा है। मामला अदालत में विचाराधीन हैं। ललित के पक्ष में फैसला आने पर मंगलवार को गांधीपार्क पुलिस दुकान खाली कराने पहंुच गई। पुलिस ने आधा सामान दुकान से बाहर करा दिया। इसी ...