Aligarh News: दुकान के आगे ट्रांसफार्मर रखने का विरोध
अलीगढ़, अगस्त 21 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सारसौल क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 की ट्रांसफार्मर वाली गली में गुरुवार को लोगों ने दुकान के आगे ट्रांसफार्मर का विरोध किया। लोगों ने बताया कि खाली सरकारी भूमि उपलब्ध होने के बावजूद दुकान के आगे ट्रांसफार्मर रखा जा रहा है। इस संबंध डीएम व अधीक्षण अभियंता को शिकायत पत्र भेजा गया है। शिकायत में सोनी देवी ने बताया है कि उनकी दुकान सड़क किनारे है। पुराना ट्रांसफार्मर दुकान से पांच मीटर दूर लगा हुआ था, जिससे कोई आपत्ति नहीं थी। अब सड़क का चौड़ीकरण हो रहा है तो ट्रांसफार्मर दुकान के मुख्य द्वार के सामने रखने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर लगने से दुकानदारी प्रभावित होगी, शॉर्ट सर्किट व करंट उतरने का भय बना रहेगा। दुकान तक आने-जाने का रास्ता अवरुद्ध होगा। उनका कहना है कि दुकान के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.