Aligarh News: दुकान की मंजिल से टिका विद्युत पोल, दिनभर रहा हादसे का खतरा
अलीगढ़, सितम्बर 2 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मदारगेट बाजार में मंगलवार देररात विद्युत पोल गिरकर सड़क की पटरी से दूसरी ओर स्थित एक दुकान की ऊपरी मंजिल से टिक गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी मिलने पर बिजली आपूर्ति काट दी गई, लेकिन विद्युत विभाग की टीम बुधवार शाम तक पोल को हटाने या ठीक करने के लिए मौके पर नहीं पहुंची। इससे पूरे दिन बाजार में हादसे का खतरा बना रहा। गिरे हुए पोल के कारण स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों में भय का माहौल रहा। इसके बावजूद व्यस्त बाजार होने के कारण लोग पोल के नीचे से होकर गुजरते रहे। लोगों का कहना था कि यदि पोल अचानक गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बाजार में दिनभर आवाजाही बनी रहने के कारण खतरा और बढ़ गया था। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द पोल को सुरक्षि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.