Aligarh News: दुकानदार पर बच्चे को गर्म कढ़ाई पर बैठाने का आरोप
अलीगढ़, अक्टूबर 26 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देहलीगेट क्षेत्र के नगला मसानी में शनिवार रात को दूध लेने पहुंचा छह साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। आरोप है कि जल्दी दूध मांगने पर दुकानदार ने उसे गर्म कढ़ाई पर बैठा दिया, जिससे उसकी कमर के नीचे का हिस्सा झुलस गया। जबकि पुलिस की जांच में सामने आया है कि बच्ची गर्म पानी में गिर गया था। नगला महताब निवासी सुंदरलाल ने बताया कि उनका छह साल का बेटा नितिन शनिवार रात को मसानी नगला में दूध लेने गया था। काफी देर हो जाने पर बच्चे ने दुकानदार से जल्दी दूध देने की बात कही। आरोप है कि दुकानदार लल्लू ने आवेश में आकर बच्चे को गर्म कढ़ाई पर बैठा दिया। इसके चलते बच्चा झुलस गया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.