Aligarh News: दीवार गिरने से मासूम की मौत, हत्या का आरोप
अलीगढ़, अगस्त 17 -- Aligarh News: मडराक, संवाददाता। क्षेत्र के गांव खेडिया में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर बॉबी कश्यप के 5 वर्षीय इकलौते बेटे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य बच्चे कान्हा (6) और कुनाल (7) घायल हो गए, जिन्हें मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना ने अब नया मोड़ ले लिया है। पीड़ित पिता बॉबी ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही विरोधी पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि पुरानी रंजिश और मुकदमेबाजी के कारण आरोपियों ने उनके परिवार को गांव से भगाने की धमकी दी थी। आरोप है कि 15 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे जब बच्चे दीवार के सहारे खेल रहे थे, तब आरोपियों ने जान से मारने की नीयत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.