अलीगढ़, जुलाई 21 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता । जनपद में दिव्यांगजनों को चिन्हित करने का अभियान चलेगा। 22 से 29 जुलाई तक शिविर लगाकर चिन्हांकन की कार्रवाई की जाएगी। चिन्हित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल सहित विभिन्न योजनाओं का मिलेगा लाभ दिलाया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी पारिशा मिश्रा ने बताया कि निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के निर्देश पर जिले के विकास खण्ड धनीपुर, अतरौली में 22 जुलाई, खैर एवं जवां में 23 को, लोधा एवं बिजौली में 24 को, टप्पल एवं गोण्डा में 25 को, अकराबाद एवं छर्रा में 27 को, चण्डौस एवं इगलास में 28 को और नगर संसाधन केन्द्र, कोयले वाली गली, रेलवे रोड, अलीगढ़ में 29 को शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: दव्यिांगजनों के लिए विशेष यूडीआईडी कार...