Aligarh News: दिनभर ट्रिपिंग और कम वोल्टेज ने बढ़ाई परेशानी
अलीगढ़, अगस्त 18 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के कई इलाकों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहने और कम वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान रहे। गोविंद पार्क कॉलोनी, सुरेंद्र नगर और रावण टीला बिजलीघर क्षेत्र में करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से क्षेत्रवासियों को उमस और गर्मी के बीच परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि बिजली कटौती के कारण घरेलू कामकाज प्रभावित हुए। पानी की समस्या भी खड़ी हो गई। रावण टीला क्षेत्र में बिजली आने के बाद भी समस्या पूरी तरह दूर नहीं हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दो फेज में वोल्टेज काफी कम आ रहे थे। कम वोल्टेज के कारण पंखे और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से नहीं चल पाए। लोगों ने बिजली विभाग से आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने और कम वोल्टेज की समस्या का स्थाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.