अलीगढ़, नवम्बर 16 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रविवार को दिनभर आसमान में धुंध छाए रहने और बादलों की आवाजाही के चलते मौसम में ठंडक बनी रही। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। कुछ देर तक हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे ठिठुरन का अहसास बढ़ गया। आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिनभर बारिश की संभावना बनी रही। धूप नहीं निकलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। वहीं, शाम होते-होते ठंड का असर और बढ़ गया। मौसम विभाग की ओर से घने कोहरे को लेकर पहले ही यलो अलर्ट जारी किया गया था। इसके चलते सुबह के समय धुंध का असर देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Mau News: सुबह कोहरे की चादर में लिपटा रहा जिला, दिनभर छाई रही धुंध सड़कों पर भी धुंध के कारण दृश्यता प्रभावित होने की आशंका बनी रही। मौसम में आए इस बदलाव का असर आम जनजीवन पर भी दिखाई दिया...