अलीगढ़, जुलाई 7 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उमस भरी गर्मी लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर रही है। मंगलवार को दिनभर ऐसा ही मौसम बना रहा। शाम को हुई बूंदाबांदी से कुछ राहत मिली, पर हवा न चलने से यह राहत अधिक देर न रही। अब मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को सुबह से ही हवा थमी रहने के कारण वातावरण में भारी उमस बनी रही। दोपहर में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट का सामना करना पड़ा। घरों से लेकर बाजारों तक लोग पसीने से तरबतर नजर आए। करीब साढ़े तीन बजे मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए। कुछ ही देर बाद करीब 20 से 25 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। हालांकि इस दौरान हवा नहीं चलने से उमस में खास कमी नहीं आई, तापमान भी स्थिर रहा। अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न...