अलीगढ़, अगस्त 29 -- Aligarh News: न हीरापुर मानई के पहलवान ने जहांगीराबाद बुलंदशहर के पहलवान को हराया दादों, संवाददाता। ग्राम पंचायत दांतों के प्रधान रामेश्वर सिंह यादव के नेतृत्व में एक विशाल दंगल प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस पारंपरिक खेल उत्सव का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना था। दंगल का शुभारंभ ग्राम प्रधान रामेश्वर सिंह यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। प्रतियोगिता में आस-पास के कई गांवों और जिलों से आए नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। अखाड़े में उतरते ही पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव-पेच दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। सबसे मुख्य मुकाबला विजेता रिंकू पहलवान हीरापुर मानई अलीगढ़ और उपविजेता रॉकी पहलवान जहांगीराबाद बुलंदशहर के बीच हुआ, जिसमें रिंकू पहलवान हीरापुर मानई ...