अलीगढ़, अगस्त 19 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। थ्री-फेज विद्युत मीटर की कमी से रूफटॉप सोलर परियोजनाओं की नेट-मीटरिंग प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इसके विरोध में अलीगढ़ सोलर इंडस्ट्री एसोसिएशन ने बुधवार को लाल डिग्गी बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में अधीक्षण अभियंता अंशुमान यादव व अधिशाषी अभियंता जीवेश नंदन को ज्ञापन सौंपा है। पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से थ्री-फेज मीटर उपलब्ध नहीं होने के कारण कई सोलर परियोजनाओं की नेट-मीटरिंग प्रक्रिया लंबित है। इससे सोलर उद्योग से जुड़े कारोबारियों के साथ-साथ ऐसे उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिन्होंने अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाए हैं। ज्ञापन के माध्यम से थ्री-फेज मीटर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने ...