अलीगढ़, सितम्बर 21 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आगामी त्योहारों को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी ने रविवार शाम को शहर में पैदल गश्त किया। भारी पुलिस बल के साथ उन्होंने रसलगंज, कंपनी बाग, दुबे का पड़ाव, अचलताल, नौरंगाबाद से लेकर एटा चुंगी तक के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण किया। उन्होंने दुकानदारों और लोगों से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही महिला पुलिस टीम ने बाजार में महिलाओं से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान एसपी सिटी आदित्य बंसल, एसपी ट्रैफिक प्रवीन कुमार, एएसपी व सीओ द्वितीय सृष्टि जैन, सीओ तृतीय सर्वम सिंह समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...