अलीगढ़, जुलाई 20 -- Aligarh News: जट्टारी, संवाददाता। थाना टप्पल क्षेत्र के लालपुर रोड पर बीते शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की लापरवाही से हुई इस टक्कर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5:30 बजे आदमपुर निवासी बाबू (66) पुत्र नोहवत लालपुर रोड के किनारे फुटपाथ पर अपनी भैंसें चरा रहे थे। इसी दौरान मंडी की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी。

गवाहों के बयान चश्मदीद शिवकुमार के मुताबिक, बाइक चालक बेहद लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग के सिर, सीने और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में परिजन घायल बुजुर्ग को जेवर स्थित कै...