Aligarh News: तीन सदस्यीय जांच टीम गठित, दोनों अस्पतालों से मांगा जवाब
अलीगढ़, अगस्त 3 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इलाज में कथित लापरवाही के चलते मरीज की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। सीएमओ के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। टीम पीड़ित परिवार के साथ-साथ बघेल हॉस्पिटल और क्वार्सी स्थित वरुण ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सकों व अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सुनेगी। सभी पक्षों को संबंधित साक्ष्यों के साथ गुरुवार को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायतकर्ता कमलेश पत्नी ऋषि कुमार शर्मा निवासी नौरंगाबाद के अनुसार, 27 जुलाई की रात सांस लेने में तकलीफ होने पर उनके पति को बघेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि उपचार के दौरान कैनुला गलत तरीके से लगाने से दवा नस के बजाय मांसपेशियों में चली गई। इसके बावजूद लगातार ड्रिप चढ़ाई जाती रही, जिससे हाथ में सूजन और संक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.