Aligarh News: तीन थाना प्रभारी बदले, इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा को अकराबाद की कमान
अलीगढ़, अगस्त 2 -- Aligarh News: अलीगढ़। एसएसपी नीरज जादौन ने जिले के तीन थानों में फेरबदल किया है। दादों थाना प्रभारी रणजीत चौधरी के गैर-जनपद स्थानांतरण होने पर उन्हें पुलिस लाइन में बुलाया गया है। उनके स्थान पर अकराबाद इंस्पेक्टर को दादों थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा को अकराबाद थाने की कमान सौंपी गई है। उधर, गंगीरी थानाध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव एएचटी थानाध्यक्ष व कस्बा छर्रा चौकी प्रभारी विनोद कुमार को गंगीरी थाना प्रभारी नियुक्त किया है। एसएसपी ने सभी को जनहित में पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.