Aligarh News: तीन किलोमीटर तक लगा रहा जाम, पहले भी जा चुकी हैं जान
अलीगढ़, सितम्बर 3 -- Aligarh News: एंबुलेंस भी जाम में फंसी, व्यापारियों में आक्रोश, सुबह से दोपहर तक राहगीर रहे हलकान खैर, संवाददाता। कस्बे में बुधवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सुबह करीब नौ बजे से दोपहर दो बजे तक लगे भीषण जाम के कारण कस्बे के प्रमुख मार्ग अलीगढ़ पलवल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में हजारों यात्री फंसे रहे। इस दौरान मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं, जिससे लोगों में रोष दिखाई दिया। सुबह से ही मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने के बाद यातायात व्यवस्था बिगड़ती चली गई। देखते ही देखते जाम ने विकराल रूप ले लिया। खैर के मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। जाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों की समस्या स्थानीय लोगों के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.