अलीगढ़, अगस्त 14 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता धर्म समाज डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम में तिरंगा कंसर्ट-2026 का आयोजन गुरुवार को किया गया। कंसर्ट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।कंसर्ट का शुभारंभ जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने जनपद वासियों एवं ऑडिटोरियम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को आगामी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का पर्व प्रत्येक घर में इस तरह से मनाना चाहिए जिस तरह से अन्य पर्वों जैसे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, दीपावली, होली के त्यौहार मनाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की भूमि पर जन्म लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सबसे बड़ा त्यौहार ''स्वतंत्रता दिवस'' होना चाहिए। यह भी पढ़ें- Aligarh News: राष्ट्रभक्ति के...